ट्राफी के साथ टेनिस टूर्नामेंट की विजेता टीम व अतिथि।
- फोटो : SONBHADRA
एनसीएल में आयोजित तीन दिनी अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में झिंगुरदा की टीम विजेता रही। एनसीएल मुख्यालय की टीम रनर अप रही। महिला पुरूष के एकल स्पर्धा में साबिया और सरनजीत प्रथम रहे।
एनसीएल झिंगुरदा क्षेत्र में तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुक्रवार शाम हुई। प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप, एकल, युगल, वरिष्ठ वर्ग, सुपर वरिष्ठ वर्ष, महिला वर्ग में कुल 138 मैच खेले गए। समापन अवसर पर एनसीएल के निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) रामनारायण दुबे मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता में एनसीएल की विभिन्न कोयला परियोजनाओं व इकाइयों से 13 टीमों ने भाग लिया। टीम चैंपियनशिप में झिंगुरदा की टीम ने खिताब अपने नाम किया और मुख्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही। एकल प्रतियोगिता (पुरुष) में सरनजीत सिंह (झिंगुरदा) प्रथम व नौशाद आलम (मुख्यालय) दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह महिला वर्ग (एकल) में साबिया अहमद (मुख्यालय) प्रथम और डॉ. लिनी (ककरी) दूसरे स्थान पर रहीं। युगल प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) में जेएस पांडेय (ब्लॉक बी) व ए. सुथार (निगाही) की टीम प्रथम तथा सरनजीत सिंह व निर्मल मिश्रा (झिंगुरदा) की टीम द्वितीय स्थान पर रही। महिला वर्ग में साबिया अहमद व इंदु बाला (मुख्यालय) की टीम ने खिताब अपने नाम किया और डॉ. लिनी व रूपा सिंह (ककरी) रनर अप रहीं। इस मौके पर महाप्रबंधक (कार्मिक) एनसीएल चार्ल्स जुस्टर, दीपेन मेहरा, एसपी यादव, पीके सिंह, अजय कुमार, बीएस बिष्ट, अशोक कुमार पांडेय, सर्वेश सिंह आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ वर्ग में एमके पांडेय प्रथम
टेबल टेनिस टूर्नामेंट के वरिष्ठ वर्ग में (45 वर्ष से अधिक) की एकल प्रतियोगिता में एमके पांडेय (दुद्धीचुआ) प्रथम व एसके शर्मा झिंगुरदा द्वितीय और सुपर वरिष्ठ वर्ग (55 वर्ष से अधिक आयु) में एकल प्रतियोगिता में एमपी सिंह (ब्लॉक बी) प्रथम व धिरेन दीगार (खड़िया) द्वितीय रहे। वरिष्ठ वर्ग (युगल) में एमके पांडेय तथा दिनेश वर्मा की टीम ने बाजी मारी वहीं प्रदीप लायक (मुख्यालय) व एसके शर्मा (झिंगुरदा ) की टीम रनर अप रही।