फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याओं की पूजा

Wed, 21 Oct 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के अष्टमी पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने कुमारी की पूजा कर भोजन कराया। उनके पांव पखारे गये। उन्हें चुनरी समेत अन्य उपहार भी भेंट किए गए।
विज्ञापन


उधर, मंदिरों, पूजा पांडालों पर भक्तों का रेला उमड़ा। मंगलवार की रात दुर्गा पूजन समारोह, रामलीला देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।


अष्टमी के दिन श्रद्धालु ने कन्याओं को पांव पखार उन्हें तिलक लगाया। लोगों ने कन्याओं को चुनरी समेत अन्य उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया।


राबर्ट्सगंज में स्थित शीतला मंदिर, सातो माता मंदिर, सांई मंदिर में कतारबद्ध होकर भक्तों ने पूजा किया। उधर, सप्तमी की रात्रि में राबट्र्सगंज नगर में स्थित पूजा पांडालों में स्थापित मां दुर्गा, लक्ष्मी समेत अन्य देवी, देवताओं का दर्शन करने के लिए भक्तों का रेला उमड़ा।


 डाला प्रतिनिधि के अनुसार बारी में स्थित वैष्णो मंदिर में बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेेक मां वैष्णो से मिन्नतें मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें