अनपरा। डिबुलगंज स्थित मां अष्टभुजी दुर्गामंदिर मंदिर में शनिवार की रात्रि चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर प्रतिमा पर लगे सोने व चांदी के छतरी सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर के पुजारी शिवसेवक तिवारी ने बताया कि रविवार की सुबह जब वह पूजा करने के लिये गए तो देखा कि मंदिर का दरवाजा टूटा पड़ा है। जब वह अंदर गए तो देखा कि मां की प्रतिमा पर लगे चांदी का क्षत्र, चांदी का हार, सोने का नथिया, ढ़ोलक, टेप रिकार्डर और गुल्लक में रखा दो हजार रुपये नकद मंदिर से गायब है।
उन्होंने मंदिर समिति के लोगों को इसकी जानकारी दी। समिति के लोगो ने यह देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना से समिति व ग्रामीणो में रोष है। पुजारी का कहना है कि लिखित सूचना देने के बावजूद प्रशासन मौन है अगर प्रशासन पूर्व में दिये सूचना को गम्भीरता में लेती तो यह चोरी की वारदात दोबारा नही होती। पुजारी के अनुसार डेढ़ लाख रुपये के आसपास की चोरी की गई है।