दुद्धी चर्च में कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करती।
- फोटो : SONBHADRA
मसीही समुदाय के लोगों ने रविवार को पाम संडे पूरे उत्साह से मनाया। चर्चा में विशेष प्रार्थना हुई। खजूर की डालियां लेकर प्रभु यीशु का स्वागत किया गया। पास्टर ने इसके महत्व से अवगत कराया।
दुद्धी नगर के क्रिश्चियन चर्च, सेंट मेरी चर्च, मलदेवा चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर पाम संडे मनाया। चर्च को खजूर की पत्तियों से सजाया गया। मान्यता है कि इसी दिन प्रभु यीशु मसीह का येरूशलेम नगरी में आगमन हुआ था जहां लोगों ने उनका स्वागत खजूर की डालियों से किया था। दुद्धी क्रिश्चियन चर्च के पास्टर मिथिलेश मसीह ने पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पास्टर मिथिलेश मसीह और संत मेरी चर्च के पास्टर वैलेरियन डिसूजा ने संबोधित करते हुए प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुड फ्राइडे से पहले आने वाले रविवार को पाम संडे का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन प्रभु यीशु को समुदाय के लोग खजूर की डालियां व कपड़े आदि भेंट करते हैं। इस अवसर पर एनके बेंजामिन, अजित कुमार, अरविंद मसीह, एसएन दास, सारोन, हेपसीबा, आनंदी, सुधा, शिरीन मसीह, अभिषेक मसीह बाबा, आशीष मसीह, पियर्सन मसीह, सरफराज मसीह, जोनी मसीह, पवन मसीह, अनूप मसीह आदि मौजूद रहे।