शक्तिनगर। रात में खड़िया-कोटा मार्ग पर ट्रकों को रोककर बदसलूकी करने के मामले में दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस ने चालान कर दिया। आरोपियों की बोलेरो जीप को भी पुलिस ने सीज कर दिया। दोनों आरोपी एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को रात गश्त पर निकली पुलिस को सूचना मिली कि कोटा खड़िया मार्ग पर कुछ शरारती तत्व ट्रकों को रोककर चालकों को धमकी देने के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बोलेरो सवार भैरवा गांव निवासी आनंद पांडेय व कोटा बस्ती के रहवासी सुधीर चौबे को को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़ कर मय वाहन थाने लाई। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों का शुक्रवार सुबह विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया गया। बरामद बोलेरो को सीज कर दिया गया है।