फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए चरका टोला में जेई को बनाया बंधक

Thu, 04 Feb 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से पेयजल की किल्लत से जूझ रहे चरका टोला के ग्रामीणों ने गुरुवार को जल निगम के जेई को बंधक बना लिया। जेई तहसील दिवस में पानी संबंधी आई शिकायत के निस्तारण के लिए चरका टोला गए हुए थे। टैंकर से पानी की आपूर्ति करने के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे के बाद गांव के लोग जेई को छोड़ने को राजी हुए।
विज्ञापन


सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत मुसही के चरका टोला के ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील दिवस में पेयजल की समस्या संबंधी शिकायत दी थी। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह 11 बजे जल निगम के अवर अभियंता श्रीराम यादव मामले की जांच पड़ताल करने गांव में पहुंचे। गांव के लोगों को जैसे ही जानकारी हुई कि पानी की समस्या दूर करने कोई व्यक्ति आया है तो वहां भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने जेई को घेर लिया। गांव की शानू, नीलम, कलावती, गुड्डी, आशा, छोटकी, कबूतरी, मुन्ना शंकर, दीपू आदि लोगों का कहना था कि यहां 25 हैंडपंप हैं, इनमें से तीन-चार हैंडपंप नाम मात्र का पानी दे रहे हैं। ऐसे में पानी की किल्लत से वह लोग काफी परेशान हैं।

पूर्व में कई बार शिकायत की गई मगर समस्याएं जस की तस हैं। जेई के लाख प्रयास के बावजूद गांव के लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस बीच चुर्क के जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर भी वहां पहुंच गए। जेई ने एक-दो दिन मेें टैंकर से पानी की आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई श्रीराम यादव ने कहा कि पानी के लिए ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया था। वह अधिकारियों वार्ता करके जल्द ही टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें