फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई ने की घटिया सड़क निर्माण शिकायत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा ब्लॉक के केकराही से बकाही गांव तक करीब दो किलोमीटर के सड़क निर्माण में घटिया मैटेरियल का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से की। रविवार को मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक लगभग दो किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। यही वजह है कि एक सप्ताह में ही सड़क पर गड्ढे हो गए और वे उखड़ने लगीं। सूचना पर विभागीय जेई को कार्य का निरीक्षण के लिए भेजा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ठेकेदार पर घटिया कार्य कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर मुकेश तरंग, लोकपति मौर्य, अशोक मौर्य, राजू प्रधान, मिठाई लाल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें