फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से जैप 8 के हवलदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के पलामू जिले में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात जैप 8 के हवलदार छोटन राम का बृहस्पतिवार की देर रात तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया।
विज्ञापन

वह गढ़वा जिले के मूल निवासी थे। उनका परिवार डाला नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक धौठा टोला में रहता है। हवलदार का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
हवलदार छोटन राम पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पिकेट में तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद, जैप 8 के मुख्यालय लेस्लीगंज में उन्हें शासकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद शुक्रवार देर शाम पुलिस वाहन से उनका शव डाला स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बेटे विकास कुमार ने बताया कि उनके पिता पिछले छह महीनों से डगरा पिकेट में तैनात थे और नक्सल विरोधी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। बृहस्पतिवार की रात अचानक उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम उन्हें अस्पताल ले गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें