फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: बहन से किया वादा निभाने सोनभद्र आएंगे जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, सतर्क पर प्रशासन

Wed, 10 Aug 2022 07:30 PM IST
किरन रौतेला अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा अपनी बहन से किया वादा निभाने सोनभद्र आएंगे और बहन से राखी बंधवाएंगे। आमडीह स्थित अपनी बहन के घर रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह राखी बंधवाने के बाद वाराणसी लौटेंगे। उप राज्यपाल के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहन से किया वादा निभाने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार की देर रात सोनभद्र पहुंचेंगे। वह आमडीह स्थित अपनी बहन के घर रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह राखी बंधवाने के बाद वाराणसी लौटेंगे। उप राज्यपाल के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया है। आमडीह जाने वाले रास्ते पर साफ-सफाई व सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन


उप राज्यपाल मनोज सिन्हा गाजीपुर के निवासी हैं। उनकी बहन सोनभद्र में मधुपुर के समीप आमडीह में रहती हैं। प्रति वर्ष वह रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने जरूर आते हैं। पिछले वर्ष भी उप राज्यपाल बनने के बाद उनका आगमन हुआ था। इस बार फिर रक्षाबंधन पर आने का वादा निभाने वह आमडीह पहुंचेंगे। उप राज्यपाल पहले वाराणसी स्थित एयरपोर्ट आएंगे। वहां से सड़क मार्ग से देर रात उन्हें आमडीह पहुंचना है। यहां रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह राखी बंधवाने के बाद वह दोपहर में वाराणसी रवाना हो जाएंगे।

एसडीएम रमेश कुमार ने उप राज्यपाल के आगमन की पुष्टि की है। उधर, प्रशासन की ओर से भी तैयारियां तेज कर दी गई है। अचानक से गांव में सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर मुख्य मार्ग से आवास तक साफ-सफाई के अलावा सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें