फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025: जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बहन से बंधवाई राखी, सोनभद्र स्थित घर पहुंचे थे

Sat, 09 Aug 2025 02:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Raksha Bandhan 2025: जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही सोनभद्र के आमडीह स्थित बहन के घर पहुंचे। शनिवार को बहन से राखी बंधवाई। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बहन से राखी बंधवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा रक्षा बंधन के मौके पर शनिवार सुबह अपनी बहन आभा राय के घर उनसे राखी बंधवाई। सुबह 10:15 बजे राखी बंधवाने के बाद 11:50 बजे निर्धारित प्रोटोकॉल के साथ उनका काफिला बाबतपुर हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ, जहां से वे जम्मू-कश्मीर लौट जाएंगे।

विज्ञापन


एलजी मनोज सिन्हा का काफिला शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे आमडीह पहुंचा था। उनके आगमन को लेकर शुक्रवार से ही जिले के आला अधिकारियों ने आमडीह राजमार्ग से घर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए थे। सूचीबद्ध लोगों को ही आवास तक जाने की अनुमति थी और लगातार निगरानी जारी रही। 

काफिला रवाना होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।मनोज सिन्हा अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद हर साल रक्षा बंधन पर बहन से राखी बंधवाने जरूर आते हैं। रेल राज्यमंत्री रहते हुए भी वे इस परंपरा को निभाते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर सौहार्द की मिसाल, रीमा ने इस्लाम और शमशेर को राखी बांधकर मनाया त्योहार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें