फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर रविवार को रेणुकूट नगर पंचायत के चाचा कॉलोनी के रहवासी सड़क पर उतर गए और जाम लगा दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस जाम करने वालों को समझा-बुझा कर शांत कराकर जाम को समाप्त किया। नाराज लोगों ने चेताया कि सप्ताह भर में सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

करीब घंटे भर आवागमन बाधित होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। हालांकि पुलिस ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर अविलंब सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। जाम करने वालों का कहना था कि नगर में रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग की दशा बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है। आए दिन दोपहिया वाहन सवार गड्ड्े में गिरकर घायल हो जा रहे हैं और चार पहिया वाहनों के खराब होनेने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। कुछ दिन पूर्व राधा-कृष्ण मंदिर के समीप चार पहिया वाहनों के खराब होने जाने के बाद भीषण जाम लग गया था, जिसको संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने तत्काल उस स्थान की मरम्मत करा दी। लेकिन नगर के अन्य जगहों की क्षतिग्रस्त सड़कों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। भाजपा नेता सूरज ओझा ने कहा कि सड़क की मरम्मत के संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भी दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। कहा कि यदि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो सप्ताह भर बार अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें