फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चटकी लाठियां, नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के बडहोर गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार को बडहोर गांव निवासी नजीरा बेगम, युसुफ खान, गुड़िया, सलमा बेगम खेत पर काम कर रहे थे। कुछ दूरी पर दूसरे खेत में काम कर रहे मुनिया, याशमिन निशा, तत्वा बेगम, नगमा तथा ईशा मुहम्मद वहां पहुंच गए और खेतों में काम करने से करने लगे। उनका कहना था कि यह मेरा खेत है। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में प्रथम पक्ष से चार तथा दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में कराया गया है। जांच के दौरान जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें