फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा नौ की छात्रा ने लगाई फांसी

Wed, 11 Nov 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट चौकी क्षेत्र के चाचा कालोनी की नैना (14) ने बुधवार सुबह किसी बात पर क्षुब्ध होकर छत के टीन शेड वाली पाइप में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन



बुधवार सुबह 10 बजे घर के लोग सफाई में लगे थे। नैना (14) पुत्री धीरेंद्र प्रसाद घर में बैठकर टीवी देख रही थी। इसी बीच न जाने कब वह छत  पर चली गई और छत के टीनशेड वाली पाइप में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।


जब घर के लोग छत पर पहुंचे तो इस वाकये को देखकर अवाक रह गए और उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवारवालों में मातम छा गया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन



परिवारवालों के मुताबिक नैना कक्षा नौ की छात्रा रही। वह महर्षि दयानंद इंटरमीडिएट कालेज रेणुकूट की छात्रा थी। नैना को एक भाई और उसे लेकर पांच बहनें थी। उसके पिता हिण्डाल्को में कर्मचारी हैं। इस बाबत पिपरी एसओ भारत भूषण तिवारी का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विवेचना के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें