फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार नृत्य पर बच्चों ने बटोरीं तालियां

Sun, 14 Dec 2014 10:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जय प्रकाश सेवा संस्थान से संचालित जेपी विद्या मंदिर का गैलेक्सी 2014 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार की शाम जय ज्योति इंटर कालेज में मैदान में संपन्न हो गया।
विज्ञापन


इसमें बच्चों ने विभिन्न गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों ने लघु नाटक और अन्य प्रस्तुतियों से सामाजिक दुर्व्यवस्था पर चोट की।

कार्यक्रम की शुरूआत जय प्रकाश सेवा संस्थान के अधिशासी अध्यक्ष अजय शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूर्णिमा चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की और नृत्य के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद बच्चों ने पूसी कैट पूसी कैट और ट्विंकल, ट्विंकल लिटिल स्टार गीत पर शानदार नृत्य किया।

इस दौरान मौजूद लोगों ने बच्चों का उत्साह तालियां बजाकर किया। बच्चों ने अंधेर नगरी चौपट राजा लघु नाटक भी प्रस्तुत किया। कई अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति बच्चों ने दी।

इस दौरान पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि अजय शर्मा ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास की दिशा में विद्यालय   सतत अग्रसर  और कटिबद्ध है।

बताया कि जेपी एसोसिएट ने प्रधानमंत्री के स्वच्छता कार्यक्रम  से प्रभावित होकर नगर के प्रत्येक घरों में कचरे का बैग वितरित करने का निर्णय लिया है।

कंपनी प्लास्टिक के कचरे को कोयले की जगह इस्तेमाल करेगी ताकि कम खर्च में उत्पादन क्षमता और बढ़े। इससे नगर में सफाई भी बनी रहेगी।

कार्यक्रम में कैप्टन आरजे पांडेय, राजीव चतुर्वेदी, बीएल सैनी, सुजीत दूबे, अतुल पांडेय, निर्मल सिंह, सीमा मिश्रा, ममता तिवारी, संजिता शर्मा, रश्मि, डीएन मिश्रा मौजूद रहे। संचालन छात्र विवेक यादव और छात्रा शगुन पांडेय ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें