फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 34 वाहनों का चालान, 17 सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम ने गिट्टी-बालू लदे 34 वाहनों का चालान किया। इसमें 14 वाहनों को सीज कर संबंधित थानों को सुपुर्द किया गया। कोयला लदे तीन वाहन भी सीज किए गए।
विज्ञापन

डीएम चंद्रविजय सिंह के निर्देशन और एडीएम सहदेव मिश्र के नेतृत्व में परिवहन, वाणिज्य कर व खनिज विभाग की टीम ने लोढ़ी बैरियर से होकर गुजरने वाले उप खनिज लदे वाहनों की जांच की। अवैध परिवहन करने पर एम चेक के माध्यम से 34 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। इसमें 14 वाहन सीज कर लोढ़ी बैरियर पर पुलिस की अभिरक्षा में सौंपा गया। इसके अलावा तीन कोयला लदे वाहन भी सीज हुए। इस मौके पर ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार, एआरटीओ धनवीर यादव, खान निरीक्षक ईश्वर चंद्र, मनोज कुमार, सर्वेयर योगेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें