फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुलिस चौकी में मीट और टेबल पर शराब की बोतल का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस चौकी सूअरसोत परिसर में टेबल पर शराब की बोतल होने का फोटो वायरल हो रहा है। मामले की सीओ डॉ. चारू द्विवेदी ने जांच शुरू कर दी है। अब तक की जांच में पता चला कि पिछले साल कुछ पुलिस कर्मियों ने यह फोटो वायरल किया था। दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुुकी है।
विज्ञापन

रविवार को एक पुलिस चौकी परिसर में टेबुल पर रखी शराब से भरी बोतल व कुछ कागजात का फोटो वायरल होने पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सदर सीओ डॉ. चारू द्विवेदी को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने आदेश दिया। सीओ सदर डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि मामला अक्तूबर माह का है।
कुुछ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से यह कार्य किया गया था। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। किसी से पैसे लेने या शराब पीने का आरोप गलत है। कहा कि पुराने फोटो को वायरल करने वालों को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें