फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: समय से शिकायत का निस्तारण न करने पर एसआई के खिलाफ जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायत के निस्तारण में सुस्ती बरतना बभनी थाने के एसआई को भारी पड़ गया है। एसपी ने एसआई पर दंडात्मक कार्रवाई के लिए प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए हैं। संबंधित एसआई वर्तमान में सदर कोतवाली में तैनात है।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर शासन गंभीर है। इसकी समय-समय पर समीक्षा की जाती है। ताजा मामला बभनी थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र निवासी रामकलाई ने आईजीआरएस पोर्टल पर जमीन से जुड़े मामले की शिकायत की थी। इसे निस्तारण के लिए थाने में तैनात एसआई राम सिंहासन शर्मा को सुपुर्द किया गया। एसआई ने 26 दिन तक इसे लंबित रखा। समय सीमा बीतने के बाद भी शिकायत का निस्तारण न होने से पाेर्टल पर शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में चली गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने एसआई के कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। एसपी के निर्देश पर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि बार-बार निर्देश के बाद भी शिकायत के निस्तारण में रुचि न लेना गंभीर लापरवाही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एसआई राम सिंहासन शर्मा की तैनाती वर्तमान में सदर कोतवाली में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें