फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, तैयारियां पूरी

Tue, 20 Jun 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
yoga - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा/सिंगरौली। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने को तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महज अनपरा परियोजना कालोनी में ही तीन जगहों पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सीआईएसएफ ग्राउंड में सीआईएसएफ जवानों और परियोजना अधिकारी योग करेंगे।
विज्ञापन

वहीं आर्ट आफ लीविंग के प्रशिक्षक सुनील शर्मा के मुताबिक सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक आफिसर्स क्लब में और पतंजलि योग समिति की प्रशिक्षक ऊषा कोमलन के मुताबिक जेई क्लब में सुबह पांच से सात बजे तक योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सफल हो इसके लिए आर्ट आफ लिविंग की तरफ से डा. अंबेडकर विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर और आफिसर्स क्लब में पूर्व संध्या पर सुबह और शाम दोनों समय योगाभ्यास कराया गया। पतंजलि योग समिति की तरफ से सुबह गांधी पार्क में योगाभ्यास कराने के साथ ही, इससे होने वाले फायदे बताए गए। उधर, सिंगरौली में मार्निंग वर्कर्स और योग क्लब ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की है। योग को अपनाएं, अच्छा स्वास्थ्य पाएं.. की थीम पर मंगलवार को लोगों को जागरूक करने का काम चलता रहा। बताया गया कि सिंगरौली में सुबह साढ़े बजे योग दिवस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें सामूहिक योगाभ्यास के साथ ही योग और प्राणायाम से होने वाले शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभ के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें