बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद के सतर्कता विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को प्रशासनिक भवन स्थित मंथन सभागार में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों और भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में उप प्रबंधक से लेकर उप महाप्रबंधक स्तर तक के अधिकारियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
समूह महाप्रबंधक (रिहंद) एस नरेंद्र ने केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली से आए मुख्य अतिथि डी चक्रवर्ती कार्यकारी निदेशक (सतर्कता) को और अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) रजनीश रस्तोगी और एके चटजी को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।
डी चक्रवर्ती ने कहा कि सतर्कता विभाग आपको गलतियों से बचाकर संस्था एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है । सतर्कता विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह जरूरी है कि सभी कंपनी के नियमों, नीतियों को जानें और उसी के अनुरूप कार्य करें । केस स्टडी और पावर प्वाइंट के माध्यम से छोटे-छोटे उदाहरण पेशकर सतर्कता जागरूकता की व्याख्या की गई और दूसरों को भी सतर्कता के प्रति जागरूक रहने की सीख दी। कार्यशाला के अंतिम सत्र में प्रश्नों, समस्याओं का निराकरण भी किया। इसमें महाप्रबंधक (अनुरक्षण) पीके महापात्रा आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ प्रबंधक कर्मचारी विकास केंद्र रविंद्र सिंह ने किया।