फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट गणित का पर्चा आउट

Thu, 12 Mar 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में गुरुवार को इंटरमीडिएट गणित प्रथम प्रश्नपत्र का पेपर आउट हो गया। पेपर के सभी प्रश्न बाजार में बिके पेपर में मिले।
विज्ञापन


हालांकि डीआईओएस का कहना हैथ् क लीक पेपर के कुछ ही प्रश्न मूल पेपर में हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। उनका कहना है कि उन्हें लीक पेपर परीक्षा शुरू होने के बाद मिला।

यह किसी की शरारत है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक को मामले से अवगत कराया जाएगा। उधर, प्रभारी जिलाधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा की शुचिता गुरुवार को तार-तार हो गई। इंटरमीडिएट के गणित प्रथम प्रश्नपत्र की दूसरी पाली में परीक्षा थी। इसके पूर्व ही परीक्षा से जुडे़ हस्तलिखित प्रश्न चार पन्नों में बाजार में आ गए।

जबकि परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे प्रश्नपत्र आठ पन्ने के थे। परीक्षा शुरू होने के दौरान जब इसका खुलासा हुआ तो शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया।

सूचना पाकर जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र परीक्षा केंद्र राजा शारदा महेश इंटर कालेज और संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे।

 इस बीच उन्होंने प्रश्न पत्र लीक होने  के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही लेकिन किसी ने उन्हें कोेई जानकारी नहीं दी। डीआईओएस का कहना है कि  उन्हें जो लीक पेपर मिला है, उसमे मूल पेपर से कुछ ही प्रश्न मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बात की जांच कराई रही है कि पेपर लीक किया गया या फिर किसी ने शरारत की, क्योंकि उन्हें हस्तलिखित लीक पेपर परीक्षा शुरू होने के बाद मिला।
विज्ञापन


कहा कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक को मामले से अवगत कराया जाएगा। उधर, प्रभारी लाधिकारी महेंद्र सिंह का कहना है कि पेपर लीक होने की सूचना उन्हें भी  मिली है।

इसकी जांच कर कार्रवाई का निर्देश डीआईओएस को दिया गया है। परीक्षा निरस्त करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें