फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोचक प्रस्तुतियों पर थिरके छात्र

Thu, 08 Jan 2015 10:52 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शक्तिनगर परिसर के परिचय सम्मेलन में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर कालेज की छात्राएं और छात्र जमकर थिरके।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रस्तुत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर में स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर के निदेशक शंभू उपाध्याय ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

वाणिज्य वर्ग तृतीय वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के  छात्र-छात्राओं के लिए खास तौर पर आयोजित कार्यक्रम में वाणिज्य वर्ग के अध्यापक एवं छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत गीत से हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. शंभू उपाध्याय ने कहा की पढ़ाई के बीच में इस तरह का मनोरंजन ताजगी प्रदान करता है। उनका कहना था कि मनोरंजन एकजुटता का भी संदेश देता है और मिलजुल कर रहने कि प्रेरणा मिलती है।    

इस मौके पर छात्र व छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें प्रेरणादायी शायरियां और छात्रों के एकल व सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां सराही गई।
विज्ञापन


 उम्दा प्रस्तुतियों के जरिए छात्र कलाकारों ने खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य तृतीय वर्ग छात्र अरुण पांडेय और हिमांशु ने किया। इस मौके पर विद्यापीठ के प्राध्यापक भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें