फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आई खुफिया टीम, ठगी करने वाले को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। निजी स्कूलों को अनुदान दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले की चल रही जांच के तहत मंगलवार की देर शाम को राबर्ट्सगंज में दिल्ली से खुफिया विभाग की एक टीम आई। टीम ने यहां ठगी के एक आरोपी को दबोच लिया। उससे पूछताछ हो रही है। आशंका जतायी गई कि टीम उसे अपने साथ दिल्ली भी ले जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों का एक गिरोह अनुदान दिलाने के नाम पर ठगी करने का चल रहा है। इसकी जांच दिल्ली की खुफिया टीम ( आईबी) कर रही है। टीम को सूचना मिली कि राबर्ट्सगंज का एक व्यक्ति अनुदान लेने के लिए तैयार है। उसे ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य ठगने वाले हैं। उस व्यक्ति से संपर्क करते हुए टीम मंगलवार को राबर्ट्सगंज आ गई। मिली सूचना के आधार पर उस स्थल पर टीम गई जहां दोनों व्यक्ति मौजूद थे। वहां बातचीत कुछ लेनदेन करते हुए टीम ने मुरादाबाद निवासी एक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें