फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लापरवाही में 61 बीएलओ पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विधानसभा क्षेत्र राॅबर्ट्सगंज और घोरावल में तैनात बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर एडीएम वागीश कुमार शुक्ला ने 61 बीएलओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इनमें राॅबर्ट्सगंज के 26 और घोरावल के 35 बीएलओ शामिल हैं।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि यह बीएलओ अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं, जिन पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम ने निर्देशित किया कि सभी लापरवाह बीएलओ की 27 अक्तूबर को बैठक आहूत की गई है, जिसमें उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई बीएलओ कार्य करने से मना करता है तो मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम ने सभी बीएलओ को अपना ईपीआईसी नंबर जमा करने का निर्देश दिया, ताकि पहचान पत्र तैयार कराए जा सके। इस मौके पर तहसीलदार राॅबर्ट्सगंज अमित कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जग रूप सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें