यातायात पुलिस ने कस्बे में हवाईअड्डा मोड़ पर बुधवार को लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की।
जनपद के यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने सोमवार को म्योरपुर में हवाई अड्डा मोड़ पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने शराब के नशे में वाहन न चलाने की विशेष तौर से अपील की। कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट आदि का ध्यान जरूर रखें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन पर चलना भी यातायात नियमों के खिलाफ है। वाहनों के सभी कागजात दुरुस्त रख साथ लेकर चलने को कहा। इस मौके पर आरक्षी सुनील यादव, श्यामसुंदर यादव, दिनेश पटेल, जमील खान आदि मौजूद रहे।