फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जाने की बजाय जेवर और नगदी लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बेटी को ससुराल भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच विवाहिता ससुराल जाने के बजाय मायके से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। काफी खोजबीन की गई लेकिन विवाहिता का पता नहीं चला। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। शुक्रवार को युवती के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि मई 2020 को उसने अपनी बेटी की शादी मिर्जापुर के नरायनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से की थी। 19 फरवरी को ससुराल वाले बहू की विदाई के लिए आने वाले थे। विदाई की पूरी तैयारी कर ली गई थी। इसी बीच 17 फरवरी की रात विवाहिता घर में रखा करीब 70 हजार रुपये का आभूषण और बाइक खरीदने के लिए रखा एक लाख रुपये लेकर किसी के साथ फरार हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह जब जानकारी हुई तो घरवालों ने रिश्तेदारों और संबंधितों के यहां खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। लापता युवती के पिता ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इस संबंध में कोतवाल अविनाश चंद्र सिंहा का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें