कार्यशाला में मौजूद सृष्टि महिला समिति की पदाधिकारी एवं अन्य।
एनसीएल निगाही की सृष्टि महिला मंडल की तरफ से आवासीय परिसर अंबेडकर भवन में कार्यशाला आयोजित कर कर्मियों और उनके परिवारीजनों को कैशलेस लेनदेन के लिए प्रेरित किया गया। मोबाइल और कंप्यूटर के जरिए कैशलेस लेनदेन आसानी से कैसे करें, इसके लिए भी टिप्स सुझाए।
लोगों को समझाया गया कि वे डिजिटल पेमेंट का सहारा लें। साथ ही, ग्रामीणों को क्षेत्र की टीम द्वारा आधार आधारित पेमेंट सिस्टम (एईपीएस), अनस्ट्रक्चड सप्लिमेंट्री सर्विस डेटा (यूएसएसडी), यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई), प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) एवं ई-वॉलेट (ई-बटुवा) जैसे डिजिटल पेमेंट के विभिन्न माध्यमों के बारे में विस्तार से बताया और इनके समुचित उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया।
लोगों से अपील की गई कि अन्य लोगों को भी डिजिटल पेमेंट के प्रति प्रोत्साहित करें ताकि लोग डिजिटल पेमेंट का अधिकाधिक प्रयोग करें डिजिटल कार्यशाला में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) की बैढन शाखा के उप प्रबंधक मोहम्मद इरफान, गणेश, निगाही क्षेत्र के सहायक प्रबंधक (कार्मिक) तुषार श्रीवास्तव ने डिजिटल पेमेंट के विभिन्न माध्यमों के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया। स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) कविता गुप्ता, सहायक प्रबंधक (कार्मिक) आशा सिंह आदि मौजूद रहीं।