फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन तहसील, थाना भवन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
ओबरा तहसील का निरीक्षण करते एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह और एएसपी ओपी सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को स्थानीय निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना की जद में आ रहे बाजार क्षेत्र की दुकानों व निर्माणाधीन तहसील सहित थाना भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश देते हुए जल्द कार्य पूर्ण कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बता दें कि ओबरा मुख्य बाजार क्षेत्र की कई दर्जन दुकानें ओबरा सी परियोजना की जद में आ जाने से व्यापारियों के सामने रोजी रोटी की समस्या आ गई है। परियोजना प्रशासन जद में आए दुकानों को हटाने के लिए सख्त दिखाई दे रहा है जिससे व्यापारियों ने आक्रोशित होकर आंदोलन भी शुरू कर दिया है। व्यापारियों के उग्र तेवर को देखते हुए एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह व सदर एसडीएम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्राधिकारी भाष्कर वर्मा सहित थाना प्रभारी शैलेश राय को उचित दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें