फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विशेष दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान महीने भर चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तर्विभागीय समन्वय एवं टीम वर्ग से जेई और एईएस को नियंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ के साथ ही अन्य सहयोगी विभागों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, अस्पतालों में सुविधाओं को और बेहतर करना लक्ष्य है। एईएस पर नियंत्रण के लिए संचालित विशेष दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक मजबूत माध्यम के साथ ही बेहतर उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अभियान के संचालन के साथ-साथ अस्पतालों में स्वास्थ्य संबन्धी सुविधाएं, दवा उपकरण आदि की मुकम्मल व्यवस्था के साथ काम किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी, फेसकवर मास्क व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए अभियान को सफल बनाकर जन स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाय।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, सीडीओ डॉ. अमित पालशर्मा, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डीपीओ अजीत सिह, जिला विद्यालय निरीक्षक, डीपीआरओ विशाल सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें