फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आधी रात को युवती से मिलने की कर रहा था जिद, दो भाइयों ने मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरी निस्फ गांव में युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर लिया है। हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने परिवार की इज्जत बचाने के लिए हत्या की बात स्वीकार की है। युवक उनकी बहन को बार-बार परेशान कर रहा था। शुक्रवार सुबह हिंदुआरी चौकी क्षेत्र के गौरी निस्फ गांव में छोटे गड्ढे के पास अमित सिंह उर्फ राजा (25) का शव मिला था। वह बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस मामले में केस दर्ज कर शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही थी। पुलिस जांच में सीडीआर ने अहम भूमिका निभाई। सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी ने शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में मीडिया को बताया कि अमित का एक दुकान पर आना-जाना लगा रहता था। इस दुकान के मालिक की बेटी से उसकी नजदीकियां थीं। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अमित को मना किया। बावजूद वह नहीं मान रहा था। बताते हैं कि अमित बृहस्पतिवार की रात भी युवती से मिलने की जिद करने लगा। वह बार-बार उसके घर में जाकर दरवाजा खटखटा रहा था। युवती के भाइयों ने नशे में धुत अमित सिंह को काफी समझाया और घर भी भेज दिया। उसके न मानने और शोरशराबा के कारण दोनों भाइयों ने अपनी पारिवारिक बेइज्जती के भय से अमित सिंह को रात में घर से कुछ दूर गेहूं के खेत में ले जाकर पिटाई की। फिर नशे में लड़खड़ा रहे अमित को घसीटते हुए घर से कुछ दूर पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। उसका सिर पानी में डाल कर डूबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, वह युवक की डूबकर मौत होने की कहानी बनाना चाहते थे।
विज्ञापन


गिरफ्तार करने वाली टीम में यह रहे शामिल

वारदात का खुलासा करने वाली टीम में थाना रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, चौकी प्रभारी हिंदुआरी आशुतोष राय, मुख्य आरक्षी रामजीत शर्मा, मुख्य आरक्षी संदीप यादव शामिल रहे।
-
हत्या की वजह प्रेम संबंध की बात सामने आई है। मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। -डॉ. चारु द्विवेदी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें