फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कनहर परियोजना को मिले 50 करोड़, काम को मिलेगी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। बहुउद्देश्यीय कनहर सिंचाई परियोजना को वित्तीय बजट में 50 करोड़ की धनराशि मिली है। परियोजना का बजट बीते वर्ष के फरवरी माह में ही हो जाना था, मगर लेटलतीफी से काम बाधित था।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था एचईएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के जीएम संजीव कुमार ने बताया कि कनहर सिंचाई परियोजना की लागत 3394.65 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसमें से अवशेष 50 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। इससे पुराने बकायेदारों के साथ कर्मचारियों को भुगतान करने में राहत मिलेगी। बजट के आधार पर परियोजना के बकाया कार्यों को तेजी से पूरा करते हुए आगे बढ़ाया जाएगा। डूब क्षेत्र में विस्थापितों की समस्याओं को भी दूर किए जाने की उम्मीद बढ़ी है। बता दें कि तीन राज्यों की सीमा पर निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना की शुरुआत वर्ष 1976 में हुई थी। साढ़े चार दशक बीतने के बाद भी परियोजना पूरी नहीं हो पाई है। तब इसकी शुरुआती लागत करीब 27 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 3394.65 करोड़ तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें