फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में अधूरे मिले लाभार्थियों के शौचालय, चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। दुद्धी ब्लॉक के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में शौचालय न बनने की तहसील दिवस व आईजीआरएस पर हुई शिकायत पर जांच बुधवार को एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र ने की। जांच में कई तरह की गड़बड़ी मिली है। इस दौरान जांच में कई शौचालय अधूरे मिले। इस पर उन्होंने सचिव व ग्राम प्रधान को फटकार लाया।
विज्ञापन

सलैयाडीह निवासी अरविंद कुमार जायसवाल ने आईजीआरएस व तहसील दिवस में शिकायत किया था कि ग्राम पंचायत में शौचालयों के निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। जांच कर रहे एडीओ पंचायत ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत कुछ हद तक सही है। मौके पर हिरमनिया, लखपतिया, लालबहादुर, पप्पू, लक्ष्मण, गीता, चरित्तर, राजेश, श्याम बिहारी, मोतीलाल, मोहन, नंदू, उपेंद्र आदि लाभार्थियों का शौचालय आधा अधूरा बना हुआ है। कई शौचालय का गड्ढा ही नहीं बना है। कई शौचालय का दरवाजा नहीं लगा है। कुछ में दरवाजा लगा है तो घटिया किस्म का है। कुछ शौचालय पूर्ण नहीं होने की दशा में उसका उपयोग घर में रखें सामान जैसे लकड़ी, गोबर, उपली भर कर रखा गया है। एडीओ पंचायत ने बताया कि जांच में जो भी गड़बड़ियां मिली हैं, उससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव व ग्राम सचिव अरशद खान, शिकायतकर्ता अरविंद कुमार जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें