फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कुएं में गिरा तीन साल का मासूम, लाश देख बिलख पड़े परिजन; कलेजे के टुकड़े से लिपटकर रोई मां

Fri, 20 Mar 2026 11:18 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: ग्रामीणों ने खुले और असुरक्षित जलस्रोतों को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
आयुष कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजमिलान गांव के टोला मेनहवा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रजमिलान निवासी बच्चाराम का पुत्र आयुष कुमार (3) शुक्रवार सुबह घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि बाउली के किनारे पर संतुलन बिगड़ने से मासूम अचानक उसमें गिर गया।

घटना के समय आसपास मौजूद लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब तक परिजन और ग्रामीण कुछ समझ पाते और बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास करते, तब तक वह गहरे पानी में डूब चुका था। काफी प्रयास के बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। बच्चे के चाचा भोलेनाथ ने थाना बीजपुर में प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एनटीपीसी रिहंद धनवंतरी चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग भी इस हादसे से गमगीन हैं और परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें