फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क/म्योरपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को सड़क हादसों में मासूम की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली घटना चुर्क चौकी क्षेत्र की है। ग्रामपंचायत रौप के गिर्रा टोला में शनिवार की सुबह चालक अपने दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा कर घर में पानी पीने गया था। तभी भतीजे ने ट्रैक्टर की चाभी मांगी और उसे आगे करने लगा। इसी दौरान पास में खेल रही गांव निवासी श्रीराम की पुत्री शिवली (5) ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। उसे गंभीर चोट आई। परिजन उस जिला अस्पताल ले गए, जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चुर्क चौकी इंचार्ज आशीष कुमार मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, म्योरपुर के कस्बे में शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में किशन कुमार (25) पुत्र दयाशंकर प्रसाद अग्रहरि पिकअप की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गय, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें