फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर के सामने खेल रहे मासूम की बाउली में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर बाउली में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

मगरदहा गांव निवासी राजा बाबू मल्लाह की बहन के घर बुधवार को शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए पूरा परिवार गया था। शादी के बाद सभी बृहस्पतिवार की सुबह घर पहुंचे थे। परिवार के सदस्य थके होने के कारण सो रहे थे। इसी दौरान राजा बाबू का 3 वर्षीय पुत्र ऋषभ घर से कुछ कदम की दूरी पर बनी बाउली के पास खेलने लगा। खेलते हुए वह बाउली में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। प
रिजन जब सोकर उठे तो बच्चा घर में नहीं मिला। इसके बाद खोजबीन शुरू की। जब वे बाउली के पास पहुंचे तो ऋषभ का शव बाउली में उतराया दिखा। मामले की सूचना पर पहुंची करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें