रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी चौकी के बकाही गांव में खेलते हुए बाउली में डूबने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सोमवार को सुबह तालाब में शव ऊपर आने के बाद घरवालों को जानकारी हुई।
हिंदुआरी चौकी क्षेत्र के बकाही गांव निवासी संजय कुमार का पुत्र आर्या (5) रविवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोग खेत की ओर गए थे। खेलते हुए आर्या घर के पास स्थित बाउली तक पहुंच गया और उसमें गिर गया। देर शाम परिजन घर लौटे तो बच्चे को न पाकर उसकी तलाश शुरू की।
पूरी रात खोजबीन जारी रही। सुबह बच्चे का शव बाउली में देख परिजन सन्न रह गए। ग्राम प्रधान अमरेश कुमार ने बताया कि बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।