मझौली गांव में मंगलवार को तालाब में डूबकर दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। खेलने के दौरान वह तालाब में गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झारखंड के गढ़वा निवासी रामचंद्र का पुत्र रौनक (2) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली स्थित अपनी ननिहाल में आया था। मंगलवार को गांव के बच्चों के साथ खेलने गया था। इस दौरान वह छोटे तालाब में गिर गया।
अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन के पहुंचने तक रौनक पानी में डूब चुका था। काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।