फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बेकाबू वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव में शनिवार की शाम वाहन के धक्के से ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। वाहन चालक और मालिक को बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव निवासी राजन की पुत्री रोशनी (ढाई वर्ष) बचरा से डूमरहर मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार मैजिक सिप्रो वाहन की चपेट में आ गई। बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वाहन महुअरिया मोड़ से छत्तीसगढ़ केरवानी की तरफ जा रहा था। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और वाहन को खड़ा कर वाहन स्वामी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें