फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका न लगवाने वालों की कंट्रोल रूम को दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने नोडल अधिकारी व सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव जुहेर बिन सगीर शनिवार को पहुंचे। सर्किट हाउस में बैठक के दौरान उन्होंने अफसरों को टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। कोरोना लक्षण युक्त व्यक्तियों की होम आइसोलेशन में भी कंट्रोल रूम से निगरानी करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कि सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत प्रथम और द्वितीय डोज टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। जिले में 15 से 17 वर्ष की आयु के किशोरों को भी शत-प्रतिशत टीके की प्रथम डोज दी जानी है। इसमें कोताही न बरतें। निगरानी समितियों व इंटीग्रेटेट कोविड कमांड सेंटर को पूर्णत: सक्रिय करें। निगरानी समितियों की ओर से यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके आवंटित क्षेत्रों में किन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है। इस संबंध में सूचना दें ताकि टीकाकरण की रफ्तार में तेजी लाई जा सके। ठंड के मद्देनजर रैन बसेरों में समुचित प्रबंध और चिह्नित स्थानों पर अलाव आदि की बेहतर ढंग से व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर, पीडी आरएस मौर्य सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें