फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इंडियन जूनियर ने अहरौरा क्लब को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नगर स्थित डॉ.भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे वोर्टेक्स कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार की रात का मैच इंडियन जूनियर और अहरौरा क्लब के बीच खेला गया। इंडियन जूनियर ने अहरौरा क्लब को नौ विकेट से हराया।
विज्ञापन

अहरौरा क्लब की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर महज 48 रनों पर सिमट गई। 49 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन जूनियर की टीम ने 9 विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले इंडियन जूनियर के खिलाड़ी विजय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे मुख्य अतिथि ओबरा क्षेत्राधिकारी अमित कुमार खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की सीख दी। इस मौके पर ओबरा प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, निरीक्षक क्राइम शमशेर यादव, आयोजन अध्यक्ष राजेश पंडित, आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा, समिति पदाधिकारी सोनू राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें