पीओके में घुसकर आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई से सभी खुश हैं। गुरुवार को राबर्ट्सगंज नगर में भाजपाजनों ने आतिशबाजी की। मिठाई बांटी। उधर दुद्घी और डाला कस्बे में भी लोगों ने आतिशबाजी कर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए
उधर, भारतीय सेना की कार्रवाई पर डालावासियों ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। इस मौके पर मुकेश जैन, महेश सोनी, संदीप सिंह, अजय एश्रीनिवास यादव, अनिकेत श्रीवास्तव, संजय, रामरक्षा, सोनू सिंह, नंद किशोर आदि लोग मौजूद रहे । दुद्धी संवाददाता के अनुसार भारतीय सेना द्वारा पीओके में 38 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने की खुशी में भाजपाजनों ने नगर के प्रमुख जगहों पर आतिशबाजी किया। इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, कमलेश सिंह, अजय कुमार, आनंद केशरी, बबलू, राहुल अग्रहरि, प्रेम नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
राबर्ट्सगंज में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, बलराम सोनी ने कहा कि जब पूरा कश्मीर भारत का होगा तब श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार होगा। इस मौके पर संजीव श्रीवास्तव, धर्मवीर त्यागी, विनोद सोनी, सुशील पांडेय, प्रवीण प्रताप सिंह, श्यामउन, सीयराम यादव, आद्या प्रसाद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह से एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने आतंकियों की खिलाफ की गई भारतीय कार्रवाई पर सेना को बधाई दी है।