फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जीत पर मनाया जश्न

Sun, 15 Feb 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को एडीलेड में पाकिस्तान पर भारत को मिली शानदार जीत का क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। वहीं लोगों के जेहन मैच की खुमारी पूरे दिन छाई रही।
विज्ञापन


इस दिन जहां क्रिकेट प्रेमी टीवी स्क्रीन पर नजरें जमाए रहे, वहीं म्योरपुर में हवन-पूजन कर भारत को विश्वविजेता बनने की कामना की।

अवकाश होने के कारण राबर्ट्सगंज में घरों के साथ ही दुकानों पर लोग टीवी स्क्रीन पर चिपके रहे। कई जगह मैच देखने के लिए भीड़ भी देखने को मिली।

अनपरा में भी जगह-जगह क्रिकेट मैच देखने को लेकर लोगों में उत्सुकता थी। बीना शापिंग कांपलेक्स में लोगों ने सामूहिक रूप से क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाया।

चट्टी, चौराहों के साथ चाय की अड़ी पर भी लोग मैच के पल-पल की खबर जानने को बेताब रहे। इंटनरेट और व्हाट्सअप के जरिए भी लोग एक दूसरे को मैच की लाइव स्थिति बनाने में जुटे रहे।

भारज की जीत के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाने का क्रम शुरू हो गया। पटाखे फोड़कर भी खुशियां जताई गईं। उधर, म्योरपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने सामूहिक रूप से हवन-पूजन कर भारत को विश्वविजेता बनने की कामना की।
विज्ञापन


रजनीश तिवारी ने पूजन क्रिया संपन्न कराया। श्यामनंद बतौर यजमान मौजूद रहे। सत्येंद्र अग्रहरि, सुरेश केशरी, अजीत जायसवाल, रीतेश जायसवाल, हिमांशु तिवारी, होरीलाल, सुशील अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरि, तनवीर आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें