फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अधिकतम मांग में तीन हजार मेगावाट की बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का रुख बदलने और आंधी तूफान से सूबे के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण बिजली की मांग में अचानक से 10 हजार मेगावाट की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं एक बार फिर से बुधवार को अधिकतम मांग का आंकड़ा तीन हजार मेवा बढ़कर 18 हजार पहुंच गया।
विज्ञापन

रविवार को अचानक से बिजली की मांग में गिरावट दर्ज होने से उत्पादन निगम की कई इकाइयों से थर्मल बैकिंग जारी थी। मौसम साफ होने और आंधी-बारिश से बाधित बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद मंगलवार को परियोजनाओं को थर्मल बैकिंग से राहत मिली। इसके बाद भी बिजली की मांग का अधिकतम आंकड़ा मंगलवार को 15072 मेगावाट ही था। वर्षा के बाद तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ने पर बुधवार को मांग में तीन हजार मेगावाट की बढ़त दर्ज की गई। बिजली की अधिकतम मांग 18753 मेगावाट और न्यूनतम मांग 12024 मेगावाट दर्ज की गई। निगम की इकाइयों से 3821 मेगावाट बिजली की उत्पादन किया। वहीं हरदुआगंज की तीन और पारीछा की दो इकाइयों से उत्पादन शून्य ही रहा। इस दौरान अनपरा ए से 507, बी से 904, डी से 782 और निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना से 907 मेवा बिजली का उत्पादन जारी रहा। वहीं निगम की मांग के अनुरूप सभी इकाइयां फुल लोड पर उत्पादन करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें