फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी अभिभावकों की जेब पर डाका

Tue, 07 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा स्थित जय ज्योति इंटर कालेज में फीस बढ़ोतरी का मामला तूल पकड़ने लगा है। व्यापार मंडल की अगुवाई में अभिभावक विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


कहा कि स्कूल प्रबंधन फीस बढ़ाकर अभिभावकों की जेब पर डाका डाल रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगे पूरी नहीं की गई तो वे लोग वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे।

 इस दौरान नायब तहसीलदार को डीएम के नाम छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर कालेज के समीप पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष राकेश खत्री की अगुवाई में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार की सुबह नौ बजे अभिभावक जय ज्योति इंटर कालेज के प्रवेश द्वार के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूल प्रबंधन के साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शित किया। कहा कि स्कूल प्रशासन फीस बढ़ा कर विद्यार्थियों का आर्थिक शोषण कर रहा है।

 इसी बीच चुर्क नगर पंचायत की ओर से बनाई गई दूकानों को वापस कर रहवासियों को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने की मांग की।

 पावर प्लांट में 60 प्रतिशत स्थानीय को नौकरी देने, कंपनी की ओर से गोद लिए गए गांवों में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य की व्यवस्था करने की मांग की गई।

वक्ताओं ने कहा कि अगर जायज मांगों की अनदेखी की गई तो 14 अप्रैल से जेपी कांप्लेक्स के मुख्य द्वार पर क्रमिक आमरण अनशन शुरू होगा।

इस मौके पर निर्मला सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, ओम प्रकाश यादव, अजय कुमार, विनोद मोदनवाल, चंद्रिका राम मौजूद रहे।

वहीं जेपी कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी एनके वोहरा ने कहा कि कक्षा छह से दस तक के बच्चों का 95 रुपये और कक्षा 11 से 12 तक के बच्चोें का 120 रुपये फीस कम कर दी गई।

 कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते अभिभावकों को गुमराह कर प्रदर्शन करवा रहे हैं। सलखन संवाददाता के मुताबिक फीस में वृद्धि होने से नाराज विद्यार्थियों और अभिभावकों ने

मंगलवार को जय ज्योति इंटर कालेज गुर्मा के बाहर नारेबाजी की। अधिकतर नाराज अभिभावक विद्यार्थियों को स्कूल से लेकर घर चले गए।

 अभिभावकों का कहना था कि प्रत्येक वर्ष फीस में वृद्धि  कर विद्यार्थियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। विरोध करने मेें अभिभावक गुड्डू, महेंद्र, शिवकुमार, रामसजीवन, रामेश्वर पाठक, संतोष, लखनधारी, ओमप्रकाश शामिल रहे। उधर कालेज के प्रधानाचार्य एसएन तिवारी का कहना है कि फीसमें बढ़ोतरी का उनका फैसला नहीं है। इसलिए वह फीस कम  नहीं कर सकते।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें