फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का धरना हुआ खत्म, करेंगे मूल्यांकन

Tue, 07 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 विभिन्न मांगोें को लेकर मूल्यांकन केंद्र राजकीय कन्या  इंटर कालेज राबर्ट्सगंज के सामने धरनारत वित्तविहीन शिक्षकों का धरना नौवें दिन समाप्त हो गया। बुधवार से मूल्याकंन करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


वहीं दूसरे दिन मूल्याकंन कार्य मेें जीजीआईसी इंटर कालेज के 27 परीक्षकों ने 1683 कापियों का मूल्यांकन किया।
मंगलवार की दोपहर मूल्यांकन केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज के प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठे

माध्यमिक शिक्षकों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर धरना समाप्त करने की घोषणा की। इसके पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक विजय राम पांडेय ने

 कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश  यादव के साथ शिक्षक संगठनों नेताओं की वार्ता हुई। सीएम ने वित्तविहिन शिक्षकों को मानदेय दिए जाने और तदर्थ शिक्षकों के विनयमितीकरण किए जाने समेत अन्य मांगें मान ली है।
विज्ञापन


 शिक्षक नेताओं के निर्देश पर आंदोलन समापन कर कर आठ अप्रैल से मूल्यांकन कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

वक्ताओें ने कहा कि वित्तविहिन शिक्षकों को मानदेय दिए जाने की मांग पूर्ण होना ऐतिहासिक जीत है। उधर, राजकीय इंटर कालेज के 27 परीक्षकों ने 1683 कापियों का मूल्यांकन किया।

इसमें हिंदी 257, सामाजिक विज्ञान 346, संस्कृत 49, गणित 188, विज्ञान 469, गृहविज्ञान 171 और अंग्रेजी की 203 कापियां जांची गईं। इस मौके पर उमाकांत मिश्रा, डा. विजेंद्र सिंह, महेंद्र नाथ त्रिपाठी, पीएन श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, केके तिवारी, केपी मौर्य, नंदलाल शुक्ल, गुलाब राय, सुभाग सिंह, डा. मंजू सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें