फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी समेत तीन लाख के जेवर पार

Fri, 06 Feb 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना नगर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के मकान में गुरुवार की रात ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित करीब तीन लाख के जेवर पार कर दिया।
विज्ञापन


सुबह घटना की जानकारी होनेे पर परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। सद्भावना नगर निवासी राजन श्रीवास्तव परिवार के साथ चार फरवरी को शादी में शामिल होने चंदौली जनपद गए थे। शादी में जाने से पहले वह अपने मकान को किराएदार के सहारे छोड़ गए थे।

गुरुवार की रात किराएदार अपने ही परिवार के एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर उसे जिला चिकित्सालय लेकर चले गए। इसी दौरान चोर गेट को फांदकर अंदर पहुंचे। दरवाजे का ताला तोड़कर वह कमरे में घुस गए।
विज्ञापन


 उन्होंने कमरे में रखी आलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखा 20 हजार रुपया व तीन लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। श्ुाक्रवार की सुबह किरायेदार मकान पर पहुंचे तो देखा कि उनके दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।

यह देखते ही वह हैरान हो गए और तत्काल इसकी सूचना राजन को दी। जानकारी होते ही राजन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।

चोरी हुए सामानाें में 20 हजार रुपया नगद, सोने की दो सिकड़ी, चार अंगूठी, झुमका, दो बाली, चांदी का 25 सिक्का, चांदी की लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, करधनी, दो पायल, मंगलसूत्र आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें