फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाॅलीबाल में बीना को दोहरा खिताब

Mon, 24 Oct 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
बीना में गुब्बारा छोड़कर फुटबाल-हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते बीना कोल परियोजना के जीएम विपिन कुमार एवं अन्य।
विज्ञापन
एनसीएल खड़िया कोयला परियोजना के आवासीय परिसर में डीएवी सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल (यूपी जोन प्रथम) का चतुर्थ नेशनल स्पोटर्स (19 वर्ष से कम आयु वर्ग) का शुभारंभ हुआ। वालीबाल में डीएवी बीना को दोहरी  सफलता मिली। उसकी बालका-बालिका की टीमें विजेता रहीं।  डीएवी खड़िया की मेजबानी में आयोजित दो दिनी प्रतियोगिता में खो-खो, बैडमिंटन एवं वालीबाल प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन



   शुभारंभ एनसीएल खड़िया परियोजना के महाप्रबंधक (खनन) सुरेश चंद्रा ने कार्मिक अधिकारी वेद प्रकाश, श्रम संगठन के प्रतिनिधि मुकंद लाल सिंह डीएवी झिंगुरदह, सिंगरौली व खड़िया के प्रधानाचार्य के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर 11वीं कक्षा की छात्रा एवं राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी सौम्या राय ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना और निष्ठा की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि खो-खो के बालिका वर्ग में खडिय़ा और बालक वर्ग में अनपरा विजेता रहा। बैडमिंटन के बालिका वर्ग में खडिय़ा, बालक वर्ग में टांडा विजेता रही। एमएन तिवारी, पीएन सिंह, बब्बन यादव, राजेंद्र दूबे, एवं जेम्स निर्णायक की भूमिका में रहे। संचालन पीईटीई आरडी प्रसाद ने किया।


 बीजपुरः डीएवी रिहंद के खेल मैदान पर सोमवार से नेशनल स्पोर्ट्स का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (रिहंद) केआरसी मूर्ति ने दीप जलाकर और फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।  छात्र कप्तान समीर सहोटा ने खिलाड़ियों को खेल प्रतिज्ञा कराई । संचालन डॉ. दिनेश 'दिनकर' ने किया । पहले दिन के खेल में बास्केट बॉल बालिका में डीएवी रिहंद ने डीएवी परासी के 24-शून्य से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। निर्णायक की भूमिका मनोज कुमार पांडेय, डी के सिंह, आर एस यादव, सन्नी जोसेफ ने निभाई। एजीएम वित्त आरबी पांडेय, जीसी पांडेय, एजीएम एचआर केएस मूर्ति, प्रभारी राजभाषा एवं जनसंपर्क अधिकारी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, सीआईएसएफ़ के उप समादेष्टा जोगराज, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. आरके भारती,  डा. रश्मि मिश्रा, डा. आरके झा, वी के तिवारी, भूपाल सिंह, दमयंती उपाध्याय, एसके श्रीवास्तव, प्रभा सिंह, पूनम श्रीवास्तव, झरना मुखर्जी, आरएल शेषन, रंजना सिंह, अनंत मोहन शर्मा, बी आर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें