फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में आए तो किसानों का कर्ज होगा माफ

Sun, 23 Oct 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
ओबरा में राहुल गांधी संदेश यात्रा सभा में मौजूद अतिथि। - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई राहुल संदेश यात्रा का नौवें दिन नगर में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक कृपानाथ पाठक उप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और मिर्जापुर मंडल प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी तथा जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह का भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
विज्ञापन


इस दौरान विद्युत मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के प्रांगण में हुई सभा में कृपा नाथ पाठक ने कहा कि किसानों का कर्ज प्रदेश सत्ता में आने के बाद माफ किया जाएगा। बिजली का बिल आधा किए जाने के साथ कृषि उपज के समर्थन मूल्य को दूना किया जाएगा, जिसका लाभ सीधे देश की जनता और किसानों को मिलेगा। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है।

प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सपा, बसपा तथा भाजपा ने पूरी तरह से जनता के साथ छलावा कर लूटने का काम किया है। पूर्व में किए गए कांग्रेस पार्टी द्वारा विकास कार्यों के अलावा 27 वर्षो में प्रदेश का कोई विकास नहीं हो सका है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व.रामप्यारे पनिका की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


सभा को सुशील पाठक, अनिल कुमार सिंह, कौशलेश पाठक, विनयकांत चतुर्वेदी, रहमत अली, राजेश द्विवेदी, हरदेव नारायण, जीतन खरवार, तनगन पनिका ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें