फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: उद्घाटन मैच में रॉबर्ट्सगंज ने भोजपुर को 5 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी गोविंद सिंह स्मृति 25वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज बृहस्पतिवार को धूमधाम से हुआ। उद्घाटन मैच डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी रॉबर्ट्सगंज और भोजपुर (बिहार) की टीमों के बीच खेला गया। इसमें रॉबर्ट्सगंज की टीम ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि सपा नेता जयप्रकाश पांडेय, डॉ. एचपी सिंह, रमेश सिंह और रवि अग्रवाल ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 110 रन बनाए। शाहिद ने 41, सूर्यांश ने 15 और आतिश ने 13 रन जोड़े। रॉबर्ट्सगंज की ओर से गेंदबाजी में मंतोष और सुभाष ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉ. एचपी सिंह एकेडमी की टीम ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर 113 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से मनीष ने 30, राघव ने 18 रन और राघवेंद्र ने 21 रन बनाए। भोजपुर की ओर से प्रकाश ने 3 विकेट, जबकि शाहिद और सूर्यांश ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए राघवेंद्र को प्रिज्म सीमेंट की ओर से मोहन यादव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच एमएस क्रिकेट एकेडमी मऊ और हिंडाल्को रेणुकूट के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा। मैच में निर्णायक अंपायर नारायण सोनी और नौशाद खान, कमेंट्री अमृत गुप्ता व रोहित चंद्रवंशी, स्कोरिंग कासिम हाशमी ने की। कार्यक्रम में माला चौबे, सुनील श्रीवास्तव, सुरेश सिंह पटेल, इरसान खान, संतोष पटेल, सत्यप्रकाश केशरी, गोलू केसरी, शाहरुख खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें