महुली। विंढमगंज क्षेत्र के महुली कस्बे में राजा बरियार शाह कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को शुरू हो गया। शुभारंभ दुद्धी सीओ राम आशीष यादव ने किया। पहले दिन के मैच में बीड़र ने कटौंधी को और मलदेवा ने खेमपुर को हराया।
पहला मैच बीड़र और कटौंधी के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीड़र की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में दस विकेट पर 94 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटौंधी की टीम नौ विकेट खोकर निर्धारित ओवरों में 92 रन ही बना सकी। इस तरह बीड़र ने कटौंधी को दो रनों से हराकर मैच के अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैन ऑफ दी मैच बीड़र के खिलाड़ी सोहन को मिला। दूसरा मैच खेमपुर और मलदेवा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मलदेवा की टीम नौ ओवर में 38 रन बनाकर आल आउट हो गई। खेमपुर ने चार ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह खेमपुर ने मलदेवा को नौ विकेट से हराकर मैच जीत लिया। मैन आफ दी मैच खेमपुर के खिलाड़ी राकेश बने। पहले मैच में अंपायर की भूमिका सन्नी व डबलू सिद्दीकी और दूसरे मैच में बाबी व अंशुमान त्रिपाठी ने निभाया। टूर्नामेंट के अध्यक्ष अशोक कुमार कन्नौजिया, जुबेर आलम, राम लोचन तिवारी, दिलीप कन्नौजिया, कलामुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद थे।