लैंको अनपरा की ओर से डिबुंलगंज स्थित रामलखन सत्यनारायण इंटर कालेज के प्रांगण में रविवार को 825 ग्रामीणों में कंबल बांटा गया।
बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम दुद्धी अभय कुमार पांडेय और लैंको पावर के सहायक महाप्रबंधक एसके द्विवेदी ने कंबल वितरित किया। एसडीएम ने जहां आगे भी इस तरह के आयोजनों की जरूरत जताई।
उधर, कुलडोमरी ग्राम पंचायत के मोहलाइनसोत टोला में रविवार को आर्ट आफ लिविंग की ओर से 125 ग्रामीणों में में गर्म कपड़ों के साथ खिचड़ी का वितरण किया गया।
योग शिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि ठंडक को देखते हुए गरीबों में गर्म कपड़ों का वितरण किया जा रहा है।